Skip to main content

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान रहे बेसिक शिक्षक, जिले के अंदर म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए लांच वेबसाइट खुली ही नहीं

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान रहे बेसिक शिक्षक, जिले के अंदर म्यूचुअल ट्रांसफर के लिए लांच वेबसाइट खुली ही नहीं



प्रयागराज। प्रदेश के 1.50 लाख से अधिक परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पहले दिन ही धड़ाम हो गई। वेबसाइट http://intradistricttransfer.upsdc.gov.in/  क्रैश होने के कारण शिक्षक घंटों परेशान रहे, लेकिन तबादले के लिए पंजीकरण नहीं करा सके।






वेबसाइट धड़ाम, पंजीकरण को परेशान रहे शिक्षक

 
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने मंगलवार को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में साफ किया है कि छह जून तक जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पांच साल से अधिक है, वही तबादले के लिए अर्ह होंगे। 


जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी जिसके सदस्य सचिव बीएसए होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक और वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को सदस्य नामित किया गया है। 

परस्पर तबादले प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय का उसी पद के शिक्षक के ही बीच होंगे।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि तबादले के इच्छुक शिक्षक मानव संपदा की आईडी व पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर से आवेदन करेंगे। आवश्यक सूचना भरने के बाद शिक्षक के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा, जिसे निर्धारित स्थान पर भरने के बाद ही लॉगिन होगा.

रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की गड़बड़ी के लिए शिक्षक जिम्मेदार होंगे। वहीं शिक्षक जिसके साथ पारस्परिक तबादले के आवेदन करेंगे, उनका रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे तो संबंधित के पास ओटीपी जाएगा।

उनके ओटीपी साझा करने पर और निर्धारित स्थान पर भरने के बाद तबादला मान्य होगा। किसी तरह के फर्जी अभिलेख पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। 


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/blog-post_15.html

Comments