Skip to main content

परन पशन बहल क लकर 27 जन क हकर भरग कदरय और रजय करमचरय शकषक और पशनर क सयकत मच

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 27 जून को हुंकार भरेगा केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों का संयुक्त मंच 



लखनऊ : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों का संयुक्त मंच मंगलवार को लखनऊ में एक बड़ी हुंकार रैली का आयोजन करेगा। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच की यह रैली चारबाग रेलवे स्टेडियम में होगी। इस रैली को प्रमुख कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि संबोधित करेंगे। इससे पहले मंच ने वाहन रैली भी निकाली थी।



रैली में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर से कर्मचारी आ रहे हैं। रैली की व्यवस्थाओं की समीक्षा केंद्रीय और राज्य कर्मचारी संगठन तीन स्तर पर कर रहे है। रैली के दौरान दिल्ली में एक बड़े आंदोलन की घोषणा भी की जा सकती है।


हुंकार रैली को आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के केंद्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी, एनआरएमयू के मंडल मंत्री आरके पांडेय, उप्र प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील पांडेय, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश त्यागी आदि संबोधित करेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/27.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP