Skip to main content

अतरजनपदय तबदल म परष शकषक क उममद क इस बर भ लग झटक एक तहई ह परष शकषक क मल सक लभ

अंतर्जनपदीय तबादलों में पुरुष शिक्षकों की उम्मीद को इस बार भी लगा झटका, एक तिहाई ही पुरुष शिक्षकों को मिल सका लाभ 


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबे समय से इंतजार कर रहे 16,614 शिक्षकों का तबादला किया है। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी पुरुष शिक्षकों की उम्मीदों को झटका लगा है। कुल तबादलों का एक तिहाई लाभ ही पुरुष शिक्षकों को मिल सका है।



विभाग ने तबादले की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही इसके लिए भारांक भी तय किए गए थे। इसमें पिछली बार की अपेक्षा महिला शिक्षिकाओं का भारांक पांच अंक से बढ़ाकर 10 कर दिया गया था। वहीं, जिले में नियमित सेवावधि शिक्षिका के लिए दो साल और पुरुष शिक्षक के लिए पांच साल होना अनिवार्य था। 


जिले में कार्यरत कुल शिक्षकों की तबादले की अधिकतम सीमा 15 से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई थी। यही वजह रही कि भारांक जारी होने के बाद से पुरुष शिक्षकों को डर था कि इस बार भी उनको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।


 इन भारांक के आधार पर कुल 16,614 में से 12,267 महिला शिक्षकों को और मात्र 4,347 पुरुष शिक्षकों को लाभ मिला है। गौरतलब है कि वर्ष 2019-20 में भी कुल 21 हजार तबादलों में से 16 हजार महिलाएं और पांच हजार पुरुष शिक्षकों को इसका लाभ मिला था। 


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/blog-post_79.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP