Skip to main content

यूपी बोर्ड : स्कूलों की मान्यता के लिए अब NOC भी ऑनलाइन

यूपी बोर्ड :  स्कूलों की मान्यता के लिए अब NOC भी ऑनलाइन



● स्कूलों की मान्यता के लिए NIC बना रहा नया पोर्टल

● मान्यता की संपूर्ण प्रक्रिया एंड टू एंड ऑनलाइन की जाएगी



प्रयागराज । यूपी बोर्ड से स्कूलों की मान्यता संबंधी सभी काम ऑनलाइन होंगे। इसके लिए एनआईसी लखनऊ की टीम एक अलग से पोर्टल तैयार कर रही है। खास बात यह है कि पोर्टल के माध्यम से ही विभिन्न विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी लिए जाएंगे।



बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारियों की ईमेल आईडी भेजने को कहा है जिस पर सत्यापन के लिए कागजात भेजे और मंगाए जाएंगे। 


मान्यता की संपूर्ण प्रक्रिया को एंड टू एंड ऑनलाइन किए जाने के लिए इन ईमेल आईडी को पोर्टल से इंटीग्रेट कराया जाएगा। मान्यता के लिए भवनों का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) 2005 में निर्धारित मानकों के अनुसार होने एवं अग्निशमन यंत्र की समुचित व्यवस्था होने संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र आवश्यक होता है। इसके लिए आवेदित संस्थाओं को चक्कर न लगाना पड़े, इसलिए ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। 

बोर्ड सचिव ने सभी डीआईओएस से अग्निशमन और एनबीसी के लिए सक्षम अधिकारी का पदनाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और विभाग की वेबसाइट का यूआरएल भेजने को कहा है।


20 अगस्त तक डीआईओएस भेजेंगे संस्तुति

मान्यता की नई शर्तों में 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था है। जिला विद्यालय निरीक्षक दस जून तक क्षेत्रीय सचिव को आवेदित संस्थाओं की सूची भेजेंगे। उसके बाद आवेदन के क्रम में संस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण 15 जून तक करते हुए 30 जून तक विसंगति की सूचना ऑनलाइन संस्था को देंगे।

 संस्था कमियों को दूर करते हुए 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद डीआईओएस संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 20 अगस्त तक अपनी संस्तुति भेजेंगे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/noc.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP