Skip to main content

बेसिक शिक्षा : अनुदेशकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू

बेसिक शिक्षा : अनुदेशकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू


प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अनुदेशकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा के निर्देश पर अनुदेशकों के स्कूल बदले जाने हैं। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुका है। स्थानांतरण का काम सॉफ्टवेयर के जरिए एनआईसी करेगा।


🔴 क्लिक करके अनुदेशक ट्रांसफर और नवीनीकरण से जुड़े सभी जरूरी आदेश देखें।


पहले चरण की स्थानांतरण प्रक्रिया में 100 से कम बच्चों वाले उच्च प्राथमिक स्कूलों के अनुदेशकों का स्थानांतरण होगा। 10 जून तक होने वाले आवेदन में इन्हें पांच स्कूलों का विकल्प भरना है। एनआईसी की तरफ से 15 जून तक इनके अनुबंध नवीनीकरण और स्कूल में नियुक्ति की सूची जारी की जाएगी। 


दूसरे चरण में 18 से 21 जून तक 100 से ज्यादा बच्चों वाले स्कूल के अनुदेशकों का अनुबंध नवीनीकरण और स्थानांतरण होगा। इनकी सूची 25 जून को जारी होगी। 


आपसी सहमति के आधार पर अनुदेशकों का स्थानांतरण तीसरे चरण में कराया जाएगा। इसके लिए 26 से 28 जून तक आवेदन और 30 जून को अनुबंध और स्थानांतरण सूची जारी होगी।




source http://www.primarykamaster.in/2023/06/blog-post_9.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP