Skip to main content

सरकर सकल क मधवय क परइवट कसलटट एजसय क वशषजञ करयर क रह दखएग

सरकारी स्कूल के मेधावियों को प्राइवेट कंसल्टेंट एजेंसियों के विशेषज्ञ कॅरियर की राह दिखाएंगे

■ इंटरमीडिएट में 80% अंक पाने वालों पर फोकस
■ शिक्षा विभाग ने कंसल्टेंट एजेंसियों की ली मदद

प्रयागराज । यूपी बोर्ड के मेधावियों को पहली बार प्राइवेट कंसल्टेंट एजेंसियों के विशेषज्ञ कॅरियर की राह दिखाएंगे। इसके लिए दिल्ली की एक और लखनऊ की दो कंपनियों की मदद ली जाएगी।



महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 12 जून को निर्देशित किया है कि तीनों कंपनियों के सहयोग से 2023 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए उत्कर्ष उन्नयन कॅरियर गाइडेंस कैंप जल्द से जल्द लगवाया जाए।


इसका उद्देश्य मेधावियों को प्रतिष्ठित मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विद्यार्थियों को कॅरियर के संबंध में सही जानकारी न होने तथा उचित मार्गदर्शन न मिलने के कारण उनकी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं हो पाता है। कई बार वह अपने उद्देश्य से भटक जाते हैं जिस कारण वह देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं।


समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ में प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग यूनिट के कंसल्टेंट ने अतुल दास ने बताया कि पहली बार विशेषज्ञों की मदद लेने का निर्णय लिया गया है ताकि मेधावी बच्चों को देश- विदेश के बड़े संस्थानों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों, उनमें प्रवेश की प्रक्रिया, प्रवेश व छात्रवृत्ति परीक्षाएं, शैक्षणिक एक्सचेंज प्रोग्राम आदि से अवगत कराया जा सके।


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/blog-post_17.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP