Skip to main content

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में जल्द ही खुलेंगे सैनिक स्कूल

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में जल्द ही खुलेंगे सैनिक स्कूल

● सामान्य स्कूलों को किया जाएगा परिवर्तित

● सभी स्कूल पीपीपी मॉडल पर खोलने की तैयारी


लखनऊ : प्रदेश के 16 जिलों में जल्द ही सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। सभी पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर खोले जाएंगे। नए खुलने वाले सैनिक स्कूल राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी या गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की ओर से संचालित स्कूलों को सैनिक स्कूलों में परिवर्तित कर बनाए या स्थापित किए जाएंगे।



रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल सोसाइटी की ओर से राज्य सरकार को मिले पत्र के आधार पर शासन ने प्रदेश के उन सभी 16 जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है, जहां नए सैनिक स्कूल खोले जाने है।


चार वर्ष पूर्व राज्य सरकार ने प्रदेश के हर मंडल में एक सैनिक स्कूल खोलने के लिए रक्षा मंत्रालय को अनुरोध पत्र भेजा था। रक्षा मंत्रालय ने उस अनुरोध पर अपनी सहमति दे दी है।


 बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि डीएम अपने जिलों में संचालित विद्यालयों को सैनिक स्कूलों में परिवर्तित करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। सैनिक स्कूल खोलने के लिए जिले में चयनित शिक्षण संस्थान को रक्षा मंत्रालय के सैनिक स्कूल सोसाइटी के वेबसाइट http://sainikschool.ncog.gov.in पर रूल्स एण्ड रेगुलेशन्स-2022 फॉर न्यू सैनिक स्कूल्स के अनुसार रजिस्ट्रेशन / आवेदन करना होगा।


इन जिलों में खुलेंगे

आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद, बांदा, झांसी, देवीपाटन, अयोध्या, कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर, मिर्जापुर तथा वाराणसी


रक्षा मंत्रालय के हैं तीन सैनिक स्कूल

प्रदेश में रक्षा मंत्रालय की ओर से तीन सैनिक स्कूलों का संचालन किया जा रहा हैं जो अमेठी, झांसी, मैनपुरी में है। इसके अलावा गोरखपुर में एक सैनिक स्कूल बनाने के लिए 90 करोड़ रुपये का प्राविधान राज्य सरकार की ओर से किया गया है। लखनऊ में यूपी सैनिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है जो राज्य सरकार द्वारा संचालित है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/16.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP