Skip to main content

छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त पाए गए 58 शिक्षण संस्थान हुए ब्लैक लिस्ट

छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त पाए गए 58 शिक्षण संस्थान हुए ब्लैक लिस्ट 


लखनऊ : मथुरा जिले में छात्रवृत्ति घोटाले में लिप्त पाए गए 58 शिक्षण संस्थानों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही इन सभी संस्थानों से हड़पी गई छात्रवृत्ति और फीस भरपाई की राशि की वसूली भी की जाएगी।



यह जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने दी है। उन्होंने कहा है कि ज़ीरो टॉलरन्स नीति पर सरकार कार्य कर रही है। घोटाले के आरोपी संस्थान और विभागीय अधिकारियों के ़िखला़फ सख़्त ़कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जाँच टीम द्वारा गहन परीक्षण के बाद मथुरा में मु़कदमा दर्ज कराया गया है।

घोटाले के दोषी पाए गए इन संस्थानों के प्रबंधन को समाज कल्याण निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया। शिक्षण संस्थानों ने अपना लिखित उत्तर प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सुनवाइयों की तिथि पर उपस्थित होकर अपनी बातें रखीं। दरअसल मथुरा में निजी आईटीआई शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले की शिकायत मिली थी।

प्राप्त होने पर निदेशालय स्तर से गठित जांच समिति द्वारा स्थलीय एवं आनलाइन डाटा के आधार पर जाँच की गई।

जांच टीम ने शिक्षण संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति के मास्टर डाटाबेस में भरे गए डाटा को लिया गया एवं नैशनल काउन्सिल फार वोकेशनल ट्रेनिंग, नई दिल्ली में जाकर मास्टर डाटा में दर्ज सभी 195 शिक्षण संस्थानों के मान्यता की प्रतियां प्राप्त की गई और सभी संस्थानों को पाठ्यक्रम के अनुसार स्वीकृत सीटों का भी परीक्षण किया गया।

निदेशालय की समिति ने डुप्लीकेट छात्रों के साथ-साथ परीक्षा में न बैठने वाले छात्रों व स्वीकृत सीटों से अधिक संख्या में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति धनराशि को अनियमित, कपटपूर्ण तरीके से धनराशि हड़पने का आंकलन करने के लिए डाटा का परीक्षण किया। जिसमें गम्भीर वित्तीय अनियमितता एवं धनराशि का गबन होना पाया गया। जांच समिति ने डुप्लीकेट छात्रों, परीक्षा में न बैठने वाले छात्रों, स्वीकृत सीट से अधिक संख्या में छात्रों तथा मान्यता विहीन शिक्षण संस्थानों को चिन्हित करते हुए गहन विवेचना / परीक्षण के बाद 22.99 करोड़ रुपये की धनराशि के घोटाले को उजागर किया था।

छात्रवृत्ति घोटाले में प्रथम दृष्टया दोषी पाये 71 निजी आईटीआई शिक्षण संस्थानों तथा विभाग के उत्तरदायी जिला समाज कल्याण अधिकारियों / कर्मचारियों को निलम्बित कर इनके विरूद्ध जीरो टालरेन्स की नीति के तहत सदर थाना मथुरा में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वर्तमान में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कानपुर नगर द्वारा की जा रही है।

मथुरा के ही 13 अन्य शिक्षण संस्थानों ने निदेशालय के कूटरचित अभिलेख तैयार कर उच्च न्यायालय में अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से रिट याचिका योजित की गई थी। जांच में यह सभी 13 शिक्षण संस्थान दोषी पाए गए हैं। इसलिए इनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/58.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP