Skip to main content

यूपी बोर्ड : संशोधन को भटक रहे 61,219 छात्र

यूपी बोर्ड : संशोधन को भटक रहे 61,219 छात्र

● सर्वाधिक 24,279 मामले मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित 
● पांच क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिवों से मांगे गए थे प्रमाण



प्रयागराज : यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 61219 परीक्षार्थी अंकपत्र में अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि त्रुटियों के संशोधन के लिए भटक रहे हैं। लंबित प्रकरणों के संबंध में यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर के अपर सचिवों से प्रमाणपत्र (अंडरटेकिंग) मांगा था।

अपर सचिवों से मिली सूचना के मुताबिक सर्वाधिक 24,279 मामले मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित हैं जबकि सबसे कम 3212 प्रकरण गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में लंबित हैं। सचिव ने लंबित प्रकरणों का निस्तारण जिलों में 12 से 30 जून तक कैंप लगाकर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पोर्टल के जरिए जिलों में हो रही दिन-प्रतिदिन की कार्रवाई भी नजर रखने की तैयारी है। सचिव दिब्यकांत शुक्ल का कहना है कि दूरदराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

त्रुटि संशोधन के लंबित मामले

क्षेत्रीय कार्यालय हाईस्कूल इंटरमीडिएट योग

मेरठ 17697 6582 24279

बरेली 4390 2084 6474

वाराणसी 13610 5381 18991

प्रयागराज 5233 3030 8263

गोरखपुर 2456 756 3212

कुल 43386 17833 61219


source http://www.primarykamaster.in/2023/06/61219.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP