Skip to main content

लाइव सीसीटीवी सर्विलांस, बॉयोमीट्रिक अटेंडेंस और फेस रेकग्निशन के दायरे में होगी 15 जून को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा

लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में होगी 15 जून को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा


सभी अभ्यर्थियों की अटेंडेंस बॉयोमीट्रिक और फेस रेकग्निशन के आधार पर होगी



लखनऊ। प्रदेश में होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में होगी। इसकी तैयारी चल रही है। यह परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा कराई जा रही है।


 सभी सेंटर्स पर अभ्यर्थियों की अटेंडेंस बॉयोमीट्रिक एवं फेस रिकग्निशन के आधार पर की जाएगी। जिला प्रशासन के सहयोग से सभी सेंटरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।


 हर सेंटर में एक सेंटर रिप्रेजेंटेटिव और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में 15 जून को एक साथ बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 4.73 लाख  परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। 


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के समक्ष बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा से संबंधित कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण में परीक्षा की पवित्रता, सुरक्षा और सिक्योरिटी के विषय में पूरा विवरण दिया गया। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी सेंटर्स में लाइव सीसीटीवी सर्विलांस की सुविधा प्रदान की गई है, जिसका संचालन 12 जून तक यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। 



source http://www.primarykamaster.in/2023/06/15_12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP