Skip to main content

10वीं-12वीं के आवेदन में संशोधन को खोली वेबसाइट

10वीं-12वीं के आवेदन में संशोधन को खोली वेबसाइट

प्रयागराज : 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली बार यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के विवरण में ऑनलाइन संशोधन के लिए वेबसाइट खोल दी है। पहले प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से ऑफलाइन संशोधन होता था। विद्यार्थियों के हित में बदलाव करते हुए एक महीने के लिए बोर्ड की वेबसाइट खोल दी गई है, ताकि सभी विवरणों जैसे नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो एवं विषय आदि को संशोधित किया जा सके।



बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वेबसाइट पर अपलोड 10वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के विवरणों की अभिलेखों से भली-भांति जांच कर लें। अभिभावकों से भी चेकलिस्ट की जांच करा ली जाए। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर उसे वेबसाइट पर तत्काल संशोधित/अपडेट करा दें। इसके बाद संशोधन का अवसर नहीं मिलेगा।

199 कॉलेज परीक्षा से हो चुके डिबार

छात्र-छात्राओं के विवरण में समय से संशोधन न होने के कारण पिछले सालों की परीक्षा में काफी कठिनाइयां पैदा हुई थीं। पूर्व के वर्षों में कुछ प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड नहीं करते थे और बाद में उन्हें परीक्षा में सम्मिलित कराने के लिए अंतिम अनुक्रमांक की मांग करते थे। 2020 से 2022 तक की परीक्षा में नियम विरुद्ध अंतिम अनुक्रमांक मांगने वाले दोषी प्रधानाचार्यों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनसे संबंधित 199 विद्यालयों को डिबार कर दिया गया था।


source http://www.primarykamaster.in/2023/09/10-12.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP