Skip to main content

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में जांच के दायरे में अब तक 161 कालेज

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में जांच के दायरे में अब तक 161 कालेज

• दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम नाग समेत अन्य के विरुद्ध दाखिल होगा दूसरा आरोपपत्र

• घोटाले में एक एनजीओ की भूमिका आई सामने, कुछ और छात्रों के दर्ज होंगे बयान 


लखनऊ : बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में प्रदेश के 161 कालेज हैं। हाइजिया समूह की छानबीन में सामने आए तथ्यों के आधार पर इन कालेजों की जांच भी की जा रही है। ईडी मामले में दिव्यांग क्रिकेटर विक्रम नाग समेत अन्य आरोपितों के विरुद्ध दूसरा आरोपपत्र दाखिल करने की भी तैयारी में है। 


सूत्रों का कहना है कि विक्रम नाग पूछताछ में एक एनजीओ की भी भूमिका सामने आई है। एनजीओ का संचालक भी दिव्यांग है, जिसकी मदद से दिव्यांगों के दस्तावेज हाजिया समूह के संचालकों तक पहुंचाए गए थे। ईडी इसे लेकर भी गहनता से छानबीन कर रहा है। ईडी ने हाइजिया समूह के एक संचालक लकी जाफरी की अग्रिम जमानत निरस्त कराने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की है।



ईडी ने पहले चरण में लखनऊ के हाइजिया एजुकेशनल ग्रुप के दो संचालकों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था और दस कालेजों की जांच की थी, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ता चला गया। ईडी लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर व अन्य शहरों में स्थित 161 कालेजों की जांच कर रहा है। विभिन्न कालेजों में छात्रवृत्ति का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों का डाटा खंगाला जा रहा है। 


केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति की रकम हड़पने के लिए फर्जी छात्र-छात्राओं को दर्शाकर उनके खातों में आई रकम को हड़पी गई थी। ईडी दिल्ली व लखनऊ की टीमों ने 16 फरवरी को अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र- छात्राओं की छात्रवृत्ति के घोटाले को लेकर लखनऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद व बाराबंकी समेत छह शहरों में स्थित कालेजों के 22 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। 


अलग-अलग कालेजों से बरामद दस्तावेजों की छानबीन में हाइजिया समूह के संचालकों के नेटवर्क से जुड़े अन्य कालेजों के नाम सामने आए थे। ईडी ने कई छात्रों के बयान दर्ज किए थे। जल्द और छात्रों के बयान दर्ज करने की तैयारी है।




source http://www.primarykamaster.in/2023/09/161.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP