Skip to main content

महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी 'शक्ति दीदी' के रूप में विद्यालयों व फील्ड में जाकर बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी

महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी 'शक्ति दीदी' के रूप में विद्यालयों व फील्ड में जाकर बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी


लखनऊ : महिला व बाल सुरक्षा संगठन (1090) ने बच्चों की सुरक्षा के लिए 'शक्ति दीदी' अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी 'शक्ति दीदी' के रूप में विद्यालयों व फील्ड में जाकर बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगी। उन्हें अच्छे व बुरे स्पर्श का ज्ञान कराने के साथ ही बच्चों से संबंधित प्रमुख कानूनी की जानकारी भी देंगी।




यूपी 112 मुख्यालय में गुरुवार  को आयोजित कार्यक्रम में 68 जिलों से आईं महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिलाया गया। इससे पूर्व सात पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यूनिसेफ के सहयोग से हुई इस कार्यशाला में प्रशिक्षक तैयार किए गए हैं।


अब महिला अधिकारी व कर्मी जिलों में जाकर दूसरे महिला पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी 'शक्ति दीदी' के रूप में अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों से संपर्क व संवाद बढाएंगी। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से भी समन्वय बनाएंगी। साइबर सुरक्षा को लेकर भी उन्हें जागरूक करेंगी।


महिला पुलिसकर्मियों को शक्ति दीदी प्रशिक्षण माड्यूल पुस्तिका व प्रसार-प्रसार सामग्री भी प्रदान की गई। विभिन्न जिलों से आई 43 राजपत्रित महिला पुलिस अधिकारी, 62 महिला निरीक्षक, 103 महिला उपनिरीक्षक, 13 महिला मुख्य आरक्षी व 67 महिला आरक्षी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया अब ये मास्टर ट्रेनर के रूप में महिला बीट पुलिस अधिकारियों 'शक्ति दीदी' को प्रशिक्षित करेंगी कार्यक्रम में लघु नाटिका क मंचन भी हुआ। 


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडीजी 1090 बीपी जोगदंड, डीआइजी योगेश सिंह, पुलिस अधीक्षक रुचिता चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक सौम्या पांडेय व अन्य अधिकारी व विशेषज्ञ उपस्थित रहे।


source http://www.primarykamaster.in/2023/09/blog-post_23.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP