Skip to main content

हेडमास्टर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे निरीक्षण / पर्यवेक्षण कर्ता, अलीगढ़ बीएसए की बड़ी पहल

हेडमास्टर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे निरीक्षण / पर्यवेक्षण कर्ता, अलीगढ़ बीएसए की बड़ी पहल


आमतौर पर देखा गया है कि किसी भी विभाग में सीनियर अधिकारी निरीक्षण के दौरान जूनियर की कुर्सी पर बैठै नजर आते हैं। लेकिन अब बेसिक शिक्षा विभाग में ऐसा नहीं होगा। स्कूल के निरीक्षण के दौरान जाने वाले अधिकारी हेडमास्टर की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।


अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश कुमार ने यह पहल की है और अपने सभी अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि जब भी वह किसी स्कूल के निरीक्षण के लिए जाएंगे तो वह वहां हेडमास्टर की कुर्सी पर बैठकर निरीक्षण नहीं करेंगे।


दूसरी कुर्सी का करेंगे इस्तेमाल

बीएसए ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए ब्लाक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी को निर्देश दिए हैं कि जब भी वह किसी स्कूल के निरीक्षण पर जाएं, तो हेडमास्टर की कुर्सी पर बैठकर अभिलेखों की जांच करने का काम न करें।


हेडमास्टर की कुर्सी पर सिर्फ हेडमास्टर ही बैठेगा, वह दूसरी कुर्सी का इस्तेमाल करें। अगर ऐसी शिकायत आती है कि अधिकारियों ने हेडमास्टर की कुर्सी पर बैठकर निरीक्षण किया है या अभिलेखों की जांच की है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके जिम्मेदार वह स्वयं होंगे।



शिक्षक संघों ने जताई खुशी

बीएसए के इन आदेशों के बाद जिले भर में शिक्षकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह के फैसले से शिक्षकों को सम्मान देने का काम किया गया है। इसके चलते शिक्षक भविष्य में पूरी ईमानदारी और तत्परता से अपना काम करेंगे।

1-उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने कहा, बीएसए के इन आदेशों ने शिक्षकों को सम्मान देने का काम किया है। कई बाद शिक्षकों को निरीक्षण करने वाले अधिकारियों की उपेक्षा सहनी पड़ती थी। अब ऐसा नहीं होगा।

2-राष्ट्रीय शिक्षक संघ के जिला व मंडल अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि यह बीएसए का ऐतिहासिक फैसला है। पूरे बेसिक शिक्षा विभाग के इतिहास में अलीगढ़ पहला ऐसा जिला बना है, जहां पर हेडमास्टर की कुर्सी को इतना बड़ा सम्मान दिया गया है। सभी शिक्षक इन आदेशों का स्वागत करते हैं।






source http://www.primarykamaster.in/2023/09/blog-post_13.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP