Skip to main content

माध्यमिक विद्यालयों में सख्ती : स्कूल समय में शिक्षकों-कर्मियों के बाहर आने-जाने की होगी हाजिरी, बताना होगा कारण, बनेगा अलग से रजिस्टर, अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

माध्यमिक विद्यालयों में सख्ती :  स्कूल समय में शिक्षकों-कर्मियों के बाहर आने-जाने की होगी हाजिरी, बताना होगा कारण, बनेगा अलग से रजिस्टर, अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश

लखनऊ : राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व शैक्षिक वातावरण बेहतर बनाने के लिए सख्ती शुरू की गई है। अब शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों को विद्यालय अवधि में बाहर जाने का कारण बताना होगा। इसके लिए विद्यालयों में अलग से रजिस्टर रखा जाएगा। रजिस्टर में जाने का समय भी दर्ज होगा। उन्हें प्रधानाचार्य से लिखित अनुमति लेनी जरूरी होगी। ऐसा न होने पर निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।



माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व मंडलीय उप शिक्षा निदेशक सप्ताह में तीन-तीन विद्यालयों और डीआईओएस छह विद्यालयों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय अवधि में शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के बिना लिखित अनुमति के बाहर जाने से पठन-पाठन व शैक्षिक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कार्यालय आने वाले आगंतुकों के लिए भी रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुमति लेकर बाहर जाने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के ब्योरे के साथ ही कारण भी दर्ज करने को कहा है। कोई भी शिक्षक बिना संस्था प्रधान की अनुमति के विद्यालय नहीं छोड़ेगा। निदेशक ने यह भी निर्देश दिया है कि जिला, मंडल स्तर पर शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रकरण मिलने के एक सप्ताह में नियमानुसार निस्तारण करें।


source http://www.primarykamaster.in/2023/09/blog-post_56.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP