Skip to main content

सेवानिवृत्ति के बाद शादी तो भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन

सेवानिवृत्ति के बाद शादी तो भी मिलेगी पारिवारिक पेंशन


प्रयागराज :  प्रदेश के 4512 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के बाद किए गए विवाह, पति या पत्नी जैसी भी स्थिति हो, को पारिवारिक पेंशन मिलेगी। विशेष सचिव एसपी सिंह ने चार सितंबर को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में लिखा है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही साफ किया है कि पूर्व की अवधि के लिए एरियर अनुमन्य नहीं किया जाएगा।


गिरधारी सिंह इंदर कुंवर इंटर कॉलेज लखनऊ से सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्ति के बाद शादी की और पत्नी को पारिवारिक पेंशन के लिए नामित कर दिया। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने 19 जुलाई 2021, 21 अक्तूबर 2021 व 23 मार्च 2022 को इस संबंध में रिपोर्ट भेजते हुए मार्गदर्शन मांगा था। इस मामले में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने भी विधान परिषद में सूचना मांगी थी।


विशेष सचिव ने लिखा है कि 25 जून 1991 के शासनादेश में सरकारी सेवकों के सेवानिवृत्ति के बाद किए गए विवाह को पारिवारिक पेंशन दिए जाने की व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसी प्रकार एडेड कॉलेज के शिक्षकों के लिए भी यह सुविधा अनुमन्य होगी। इसके लिए वित्त विभाग ने भी 28 अगस्त को सहमति प्रदान की है।








source http://www.primarykamaster.in/2023/09/blog-post_6.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP