Skip to main content

अनुदानित विद्यालय बढ़ाएंगे 10 गुना फीस, 15 सालों से नहीं बढ़ी है एडेड विद्यालयों की फीस

अनुदानित विद्यालय बढ़ाएंगे 10 गुना फीस

15 सालों से नहीं बढ़ी है एडेड विद्यालयों की फीस

राजकीय विद्यालयों की 12 गुना हो चुकी है फीस


लखनऊ। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में 15 साल बाद फीस बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। विद्यालय प्रबंधकों ने इस संबंध में शासन से मुलाकात करके प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के अनुसार अनुदानित विद्यालयों में 10 गुना फीस बढ़ेगी। इसके पीछे विद्यालय प्रबंधकों ने राजकीय विद्यालयों के बराबर अनुदानित विद्यालयों की फीस होने का तर्क दिया है।



राजधानी में इस समय 100 से अधिक अनुदानित विद्यालयों में 20 हजार के करीब छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले 15 सालों से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों की फीस 10 से 20 रुपये प्रति महीने की दर से ली जा रही है, जबकि राजकीय विद्यालयों की फीस 50 से 60 रुपये है। राजकीय विद्यालयों की पूरी व्यवस्था शासन के अधीन है, जबकि एडेड विद्यालयों में यह व्यवस्था नहीं है। एडेड विद्यालयों के प्रबंधकों ने राजकीय विद्यालयों की तरह व्यवस्था व फीस किए जाने की मांग की, ताकि प्रबंधन व विद्यालयों की व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।



राजकीय विद्यालयों की 12 गुना हो चुकी है फीस


विद्यालयों में फीस बढ़ाने की मांग पर शासन से मुलाकात हो चुकी है। 10 गुना फीस बढ़ाने पर मौखिक सहमति भी बनी है। जल्द ही एक प्रस्ताव लाया जाएगा और संभवतः अगले सत्र से फीस बढ़ाई जाएगी। विद्यालयों में फीस बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि पिछले 15 सालों से यही व्यवस्था है, जबकि बोर्ड व राजकीय विद्यालय अपनी फीस 12 गुना बढ़ा चुके हैं। - अरविंद कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष, एडेड विद्यालय प्रबंधक सभा


राजकीय विद्यालयों में 12 गुना फीस बढ़ाई जा चुकी है। यहां बोर्ड परीक्षा की फीस कई बार बढ़ाई गई, लेकिन एडेड विद्यालयों में लंबे समय से वही फीस है। महंगाई के दौर में विद्यालय की प्रबंधन व्यवस्था चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में फीस बढ़ने से 66 राहत मिलेगी। – मनमोहन तिवारी, प्रबंधक एडेड बालिका इंटर कॉलेज, मोतीनगर लखनऊ।


source http://www.primarykamaster.in/2023/09/10-15.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP