Skip to main content

CBSE स्कूलों में साइबर सेल से जुड़ेंगे विद्यार्थी

CBSE स्कूलों में साइबर सेल से जुड़ेंगे विद्यार्थी


प्रयागराज । साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए बच्चों को इससे बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न संस्थाओं की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसे में अब सीबीएसई की ओर से स्कूलों में साइबर सेल के निर्माण कराने की तैयारी है।



 इसके लिए डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. जोसेफ इमैनुअल की ओर से सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें स्कूलों को अपने यहां साइबर सेल निर्माण करा बच्चों को उससे जोड़ने का निर्देश दिया गया है।


सीबीएसई की तरफ से 25 अगस्त को जारी निर्देश कहा गया है कि स्कूल साइबर सेल का गठन करने के बाद उसमें विशेषज्ञों को बुलाएं, जो बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दे । सीबीएसई से संचालित सभी स्कूलों में कम्प्यूटर लैब है। ऐसे में बच्चों को कंप्यूटर लैब में साइबर सिक्योरिटी से जुड़े लेख, समाचार आदि को भी पढ़ाया जाए। इसके लिए स्कूल में कंप्यूटर विशेषज्ञ शिक्षक को नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया जाए।



source http://www.primarykamaster.in/2023/09/cbse.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP