Skip to main content

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा में एक छात्र को परीक्षा देने के लिए चार से पांच फीट स्थान निर्धारित, परीक्षा केंद्रों की दूरी भी निर्धारित

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा में एक छात्र को परीक्षा देने के लिए चार से पांच फीट स्थान निर्धारित, परीक्षा केंद्रों की दूरी भी निर्धारित 


माध्यमिक शिक्षा परिषद कि वर्ष 2024 की यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक छात्र को परीक्षा देने के लिए चार से पांच फीट स्थान निर्धारित किया गया है। इसके मुताबिक विद्यालय में शिक्षण कक्ष होंगे उतने कक्ष में ही एक पाली में परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित होगी। शिक्षण कक्ष में प्रयोगशाला कक्ष पुस्तकालय कक्ष कीड़ा कक्ष को शामिल नहीं किया जाएगा।



वाराणसी : माध्यमिक शिक्षा परिषद कि वर्ष 2024 की यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक छात्र को परीक्षा देने के लिए चार से पांच फीट स्थान निर्धारित किया गया है। इसके मुताबिक विद्यालय में शिक्षण कक्ष होंगे उतने कक्ष में ही एक पाली में परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों की संख्या निर्धारित होगी।


शिक्षण कक्ष में प्रयोगशाला कक्ष, स्टाफ कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, कीड़ा कक्ष को शामिल नहीं किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के उप सचिव राम अवतार यादव ने बताया कि बालक एवं बालिकाओं के लिए बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की दूरी भी निर्धारित कर दी गई है।


ऐसी बालिकाएं जिन्हें स्वकेंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन बालिकाओं को सात किलोमीटर की परिधि के अंदर बनने वाले परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका लाभ शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्र की बालिकाओं को प्राप्त हो सकेगा।


दिव्यांग बालक बालिकाओं को भी स्वकेंद्र की सुविधा उपलब्ध न होने पर उन्हें भी निकटस्थ सात किलोमीटर के अंदर के परीक्षा केंद्रों पर समायोजित किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग परीक्षार्थियों को 40 प्रतिशत विकलांगता का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


बताया कि संस्थागत एवं व्यक्तिगत बालक परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र प्रत्येक विद्यालय अथवा अग्रसारण केंद्र से 12 किलोमीटर की परिधि में आने वाले परीक्षा केंद्रों पर आवंटित होगा। विषम भौगोलिक परिस्थितियों अथवा विद्यालय की अनुपलब्धता के चलते परीक्षार्थियों को निकटतम या 15 किलोमीटर की परिधि के अंदर आने वाले परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे।


एक ही प्रबंधक द्वारा संचालित एक से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र इस प्रबंधन की अधीन संचालित अन्य विद्यालयों पर किसी भी दशा में आवंटित नहीं किया जाएगा।


source http://www.primarykamaster.in/2023/09/up-board-exam.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP