Skip to main content

NCERT को अब डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा

NCERT को अब डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा



NCERT: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा के लिए शीर्ष संगठन के रूप में काम करने वाली संस्था एनसीईआरटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की घोषणा की है। 

NCERT: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को डीम्ड-टू-बी-विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने की घोषणा की। प्रधान ने एनसीईआरटी के 63वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाल भवन का एनसीईआरटी में विलय भी किया जा रहा है।



एनसीईआरटी देशभर की स्कूली शिक्षा संबंधी नीति बनाने, मंत्रालय को स्कूली शिक्षा पर सलाह देने व नीति-निर्धारण में मदद करती है। इसमें नवाचार, पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक विकास कार्य भी शामिल है, इसलिए औपचारिक रूप से डीम्ड विश्वविद्यालय की मान्यता दी जा रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) भी डीम्ड-टू-बी-विश्वविद्यालय है।


एनसीईआरटी की यह पुरानी मांग थी। एनसीईआरटी के देशभर में पांच कैंपस और अलग-अलग स्थानों पर क्षेत्रीय संस्थान भी हैं। इसके अलावा शोध कार्य पर भी काम हो रहा है। वही, एनसीईआरटी की ओर से प्रारंभिक बाल्यावस्था देखरेख, शिक्षा, स्कूली शिक्षा, वयस्क शिक्षा और शिक्षक शिक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करने का काम भी जारी है।


उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से यह संस्थान उन्नत शोध विश्वविद्यालय बनेगा। उन्होंने एनसीईआरटी, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालय से 'जादुई पिटारा' गीत को 22 भाषाओं में तैयार करने को कहा। प्रधान ने कहा कि एनसीईआरटी में खाली पदों को भरने का काम जारी है। जबकि अभी तक दो तिहाई पदों को भरा जा चुका है।





source http://www.primarykamaster.in/2023/09/ncert.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP