Skip to main content

उत्तर प्रदेश के 25 कॉलेजों को शीर्ष 100 NIRF रैंकिंग में लाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के 25 कॉलेजों को शीर्ष 100 NIRF रैंकिंग में लाने का लक्ष्य


लखनऊ : उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 25 कॉलेजों को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (निर्फ) की ओर से जाने वाली रैंकिग में देश के टॉप 100 कॉलेजों में शामिल कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए इन कॉलेजों में निर्फ के मानकों के मुताबिक संसाधन जुटाए जाएंगे। अभी तक टॉप 100 में यूपी का कोई कॉलेज नहीं है।



सेंटर फार रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफार्मेंस (क्रिस्प) की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग ने यह लक्ष्य तय किया है। इसके तहत 123 ऐसे डिग्री कॉलेजों की सूची तैयार की गई है, जिन्हें निर्फ रैंकिंग की प्रक्रिया में शामिल कराना है। पहले चरण में 78 कॉलेजों के नाम तय किए गए थे, शेष नाम बाद में जोड़े गए। क्रिस्प ने विभाग को सुझाव दिया है कि निर्फ रैंकिंग में शिक्षक-छात्र अनुपात पर 12 प्रतिशत महत्व (वेटेज) मिलता है। इस कारण यह अनुपात ठीक किए जाने पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है।


नैक के लिए बजट नहीं

निर्फ रैंकिंग में स्थान बनाने के लिए नैक ग्रेडिंग भी जरूरी है। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई एक बैठक में यह मुद्दा उठा कि नैक मूल्यांकन के लिए कॉलेजों को लगभग तीन लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन के लिए अलग से कोई बजट नहीं दिया जाता है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/09/25-100-nirf.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP