Skip to main content

प्रदेश में बनाए जाएंगे 'स्वच्छ सारथी क्लब', स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में होगी शुरूआत


प्रदेश में बनाए जाएंगे 'स्वच्छ सारथी क्लब',  स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में होगी शुरूआत



स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत आने वाले यूपी के समस्त स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 'स्वच्छ सारथी क्लब' का गठन किया जाएगा। इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इस अभियान से जुड़ने की अपेक्षा की गई है।



उत्तर प्रदेश की छवि को स्वच्छ प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग की ओर से एक अनुकरणीय पहल की गई है। इस पहल के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति किशोरों, युवाओं व उनके अभिभावकों के साथ ही अध्यापकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत आने वाले यूपी के समस्त स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविधालयों में 'स्वच्छ सारथी क्लब' का गठन किया जाएगा।


 इसके लिए नगर विकास विभाग की ओर से बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर इस अभियान से जुड़ने की अपेक्षा की गई है। स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम स्वच्छता कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की भी योजना है।


 प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की ओर से बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभागों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई। महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन ( नगरीय) की सफलता के लिए व्यापक जन- जागरूकता एवं जन भागीदारी आवश्यक - है। सामान्य जनमानस, किशोरों तथा युवाओं को स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) से जोड़ना व स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना एक अतिमहत्वपूर्ण लक्ष्य है।


 इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किशोरों, युवाओं व उनके अभिभावकों और अध्यापकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविधालयों में 'स्वच्छ सारथी क्लब' का गठन प्रस्तावित है। साथ ही स्वच्छ सारथी क्लब के माध्यम स्वच्छता कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किए जाने की भी योजना हैं।


 पत्र में इन सभी विभागों से आग्रह किया गया है। कि इन उद्देश्यों की सफलता के लिए अपने विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करें कि वे जनपद के समस्त नगरीय निकायों में शिक्षण संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कराते हुए नगरीय निकायों की परिधि में आने वाले समस्त स्कूल, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में 'स्वच्छ सारथी क्लब' की स्थापना सुनिश्चित कराएं।




source http://www.primarykamaster.in/2023/09/blog-post_68.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP