Skip to main content

यूपी बोर्ड : अंतिम अनुक्रमांक व विषय बदलाव मांगने वाले केंद्र होंगे डिबार

यूपी बोर्ड : अंतिम अनुक्रमांक व विषय बदलाव मांगने वाले केंद्र होंगे डिबार

प्रयागराज : हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा - 2024 की परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए यूपी बोर्ड ने अभी से सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में परीक्षा के ऐनवक्त पर अंतिम अनुक्रमांक की मांग करने वाले केंद्रों को डिबार करने की तैयारी कर ली है। इसी के साथ प्रश्नपत्र आउट कराने की कोशिश के तहत परीक्षा से ठीक पहले कुछ परीक्षार्थियों के विषय कोड बदलने की मांग भी बोर्ड इस बार नहीं सुनेगा।




यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं के सभी विवरण पहली बार एक साथ आनलाइन कर संशोधित करने का अंतिम मौका दिया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर व्यवस्था कर दी गई है। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों के निराकरण के लिए अब तक उनके आफलाइन संशोधन कराये जाने की प्रक्रिया में सुधार करते हुए प्रथम बार उनके सभी शैक्षिक विवरणों को प्रधानाचार्यों को विशेष रूप से निर्देशित किया है।


source http://www.primarykamaster.in/2023/09/blog-post_20.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP