Skip to main content

अप्रैल से शिक्षासत्र प्रारंभ करने में जुटा शिक्षा विभाग

अप्रैल से शिक्षासत्र प्रारंभ करने में जुटा शिक्षा विभाग


कोरोना संक्रमण काल के चलते दो वर्षों से शिक्षण - संस्थाओं में पठन-पाठन पूरी तरह ठप था। मगर अब इसे पटरी पर लाने के लिए एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शिक्षासत्र में नियमित करने का प्रयास किया जा रहा है। 



बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के स्कलों में 28 मार्च तक परीक्षा कराने को कहा है और हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में 12 अप्रैल तक परीक्षाएं संपादित कराकर 13 अप्रैल से नया शिक्षासत्र प्रारंभ करने की तैयारी है। 


शिक्षा सत्र 2019-20 और 2020-21 में कोरोना संक्रमण काल के चलते स्कूलों की परीक्षाएं नहीं हुई। यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड ने अपने स्कूलों के बच्चों को बगैर परीक्षा दिए ही प्रमोट कर दिया। दो वर्षों में ऑफलाइन परीक्षा नहीं होने से सबसे अधिक नुकसान बच्चों का हुआ। वह पास तो हो गए, मगर पढ़ाई के नाम पर सिफर रहे। ऑनलाइन शिक्षा का दावा करने वाले कॉलेजों में अधिकांश ऐसे बच्चे थे। जो गांव में रहते थे और उनके नेट की समस्या के चलते वह ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे। मगर इस वर्ष कोरोना संक्रमण की दर न के बराबर है।


ऐसे में सभी स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई प्रारंभ होने के साथ ही परीक्षाएं भी ऑफलाइन हो रही है। अब एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो रहा है। शिक्षा विभाग नए सत्र से पढ़ाई को नियमित करने के लिए जुटा हुआ है। यूपी बोर्ड की बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। शासन ने उन कॉलेजों को एक अप्रैल से नया शिक्षासत्र प्रारंभ करने को कहा है, जो बोर्ड परीक्षा में केंद्र नहीं बने हुए हैं। जो कालेज परीक्षा केंद्र बने हैं, उनमें 13 अप्रैल से पठन-पाठन प्रारंभ होगा।


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/blog-post_69.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP