Skip to main content

यूक्रेन से लौट रहे MBBS स्टूडेंट्स की अधूरी शिक्षा पूरी कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

यूक्रेन से लौट रहे MBBS स्टूडेंट्स की अधूरी शिक्षा पूरी कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका


Russia-Ukraine War: भारत के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन ने मिल पाने की वजह से हजारों छात्र विदेश में डॉक्टरी की पढ़ाई करने जाते हैं. दावा है कि तकरीबन 20000 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहे थे.



🔴 यूक्रेन में करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय बच्चे थे

🔴 सभी को युद्ध के चलते भारत लौटना पड़ रहा है


यूक्रेन से लौट रहे MBBS स्टूडेंट्स के लिए देश के मेडिकल कॉलेजों में उनकी पढ़ाई पूरी करवाने की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है. सुप्रीम कोर्ट के वकील अनूप अवस्थी ने यह अर्जी दायर की है. पार्थवी आहूजा और प्राप्ति सिंह की इस जनहित याचिका में केंद्र सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, विदेश मंत्रालय, यूजीसी और सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों सहित 43 पक्षकार बनाए हैं.


याचिका में कहा गया है कि रूस और यूक्रेन युद्ध और इसके असर की असाधारण परिस्थिति के मद्देनजर सरकार मौजूदा नियमों में संशोधन का बीच का रास्ता निकाले, ताकि इन छात्रों का भविष्य अंधकारमय होने से बच जाए. उनका अधूरा कोर्स हमारे देश के मेडिकल कॉलेजों में पूरा करने का इंतजाम करने का आदेश केंद्र और राज्य सरकारों को दिया जाए. क्योंकि ये छात्र भी हमारे ही देश का भविष्य हैं. देश के बेटे-बेटी और भाई-बहन हैं.


इस आपातकालीन स्थिति में छात्रों की अधूरी मेडिकल शिक्षा पूरी करने के लिए एक बार के लिए दाखिला और डिग्री दिए जाने तक के नियमों में संशोधन किए जाएं. इसमें कहा गया है कि छात्रों के दावे की सत्यता परखने के लिए यूक्रेन में उनके संस्थानों से तालमेल किया जाए और इधर सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेज से भी बातचीत कर एक बार के लिए उनमें कुछ सीटें बढ़ाने का प्रावधान किया जाए. 


मालूम हो कि 24 फरवरी से रूसी हमलों के बाद यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को मजबूरन स्वदेश वापस लौटना पड़ा है. इसके चलते उनकी डॉक्टरी की डिग्री अब अधर में लटक गई है.   


source http://www.primarykamaster.in/2022/03/mbbs.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP