Skip to main content

यूपी बोर्ड : नए शैक्षिक सत्र में कक्षा 9 से 12 तक बच्चों का प्रवेश पांच अगस्त तक

यूपी बोर्ड : नए शैक्षिक सत्र में कक्षा 9 से 12 तक बच्चों का प्रवेश पांच अगस्त तक


नया शैक्षणिक सत्र 2022-23 शुरू होने के साथ ही यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के अनुसार कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को पांच अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा। स्कूलों के प्रधानाचार्य 10वीं-12वीं के छात्रों के परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक एकमुश्त कोषागार में जमा करेंगे। उसके बाद जमा परीक्षा शुल्क और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों को बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर 16 अगस्त तक अपलोड करेंगे।




दस अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। विलम्ब शुल्क और छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की सूचना वेबसाइट पर 20 अगस्त तक अपलोड होंगी। वेबसाइट पर अपलोड छात्र-छात्राओं की चेकलिस्ट प्राप्त कर प्रधानाचार्य 21 से 31 अगस्त तक उसके विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय व फोटो आदि) को चेक करेंगे।


आवेदन पत्रों की जांच में कोई संशोधन है तो प्रधानाचार्य एक से दस सितंबर कर सकेंगे। इस दौरान किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। उसके बाद प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की प्रति बोर्ड के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे।


प्रधानाचार्य कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के पंजीकरण शुल्क एवं शैक्षिक विवरणों को 25 अगस्त तक अपलोड करेंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2022/07/9-12.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP