Skip to main content

यूपी बोर्ड : विषय के चयन की मिलेगी आजादी, बोर्ड से दो बार शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव

यूपी बोर्ड : विषय के चयन की मिलेगी आजादी, बोर्ड से दो बार शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव

■ विषयवस्तु के चिह्नांकन को कार्यशाला संपन्न 

■ बोर्ड से दो बार शासन को भेजा जा चुका है प्रस्ताव





प्रयागराज : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को अमलीजामा पहनाने में यूपी बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नई नीति लागू होने के बाद माध्यमिक स्तर पर छात्र-छात्राओं को विषय चयन की आजादी मिलेगी। विज्ञान, गणित और मानविकी विषयों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को शारीरिक शिक्षा, आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स और व्यावसायिक कौशल को भी पढ़ने का मौका मिलेगा।

यूपी बोर्ड ने इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इन विषयों को इस प्रकार समेकित किया जाएगा ताकि बच्चों के लिए रोचक और लाभप्रद हो। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि छात्र अपनी शिक्षा की राह और भविष्य के बारे में स्वयं निर्णय ले सकें। छात्र-छात्राओं का चतुर्दिक विकास और साल दर साल विषय और पाठ्यक्रम का विकल्प नई नीति की खासियत बताई जा रही है।

यूपी बोर्ड ने स्वास्थ्य, पोषण, फिटनेस, पर्यावरण जागरूकता, कोडिंग, मशीन लर्निंग आदि से संबंधित विषयवस्तु के चिह्नांकन के लिए कार्यशाला पूरी कर ली है। अब संकलित विषयवस्तु को पाठ्यक्रम में एकीकृत करने की कार्यवाही की जाएगी। विषय चयन की सुविधा बच्चों को देने के लिए बोर्ड की ओर से 2021 और 2022 में दो बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_83.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP