Skip to main content

यूपी : डीए में तीन फीसदी वृद्धि की अटकी फाइल आखिरकार पहुंची सीएम की टेबल पर, जल्द मंजूरी की उम्मीद

डीए में तीन फीसदी वृद्धि की अटकी फाइल आखिरकार पहुंची सीएम की टेबल पर, जल्द मंजूरी की उम्मीद


26 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर होंगे लाभान्वित

सीएम को मंजूरी के लिए भेजी गई राज्य कर्मियों के डीए की फाइल

250 करोड़ प्रति माह का बढ़ेगा व्यय भार


लखनऊ। राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की फाइल सीएम को भेज दी गई है। डीए (महंगाई भत्ता) और डीआर (महंगाई राहत ) में 3 प्रतिशत की वृद्धि के प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे जहां सरकारी खजाने पर करीब 250 करोड़ रुपये प्रति माह का व्यय भार बढ़ेगा, वहीं 26 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनर लाभान्वित होंगे।



सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को डीए और पेंशनर्स के लिए डीआर मिलता है। केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई सूचकांक के आधार पर इनमें वृद्धि करती है। पहली बार यह वृद्धि 1 जनवरी और 1 दूसरी बार 1 जुलाई से लागू होती है। से आम तौर पर केंद्र के बराबर ही राज्य सरकार भी डीए में वृद्धि करती है। विगत जनवरी में केंद्र ने महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है लेकिन प्रदेश में राज्य कर्मियों के लिए यह वृद्धि दर अभी तक लागू नहीं हुई है।

शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, सीएम की मंजूरी के लिए संबंधित फाइल भेज दी गई है। अगर मंजूरी मिल गई तो इसका भुगतान इसी महीने के वेतन के साथ हो जाएगा।


मूल वेतन पर डीए 31 प्रतिशत से से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जाएगा। किसी खास मौके पर इस वृद्धि की घोषणा की तैयारी की जा रही है।

डीए का एरियर पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे राज्य कर्मियों के जीपीएफ में खाते में भेजा जाएगा, जबकि नई पेंशन स्कीम का लाभ ले रहे कर्मचारियों के लिए उस मूल्य की एनएससी खरीदनी होगी। पिछली बार भी जुलाई में मिलने वाला डीए नवंबर में लागू हुआ था। दिसंबर 2021 के महीने में नए डीए के साथ वेतन मिला था।





source http://www.primarykamaster.in/2022/07/blog-post_75.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP