Skip to main content

फतेहपुर : धनराशि जमा न करने वाले शिक्षक अभिलेखों के साथ तलब, देखें रोस्टर

फतेहपुर : धनराशि जमा न करने वाले शिक्षक अभिलेखों के साथ तलब।

फतेहपुर : गत 31 मार्च तक स्कूल प्रबंध समिति एवं ग्राम शिक्षा निधि के खातों में अप्रयुक्त अवशेष धनराशि को जिले के नवीन खाते में हस्तान्तरित न करने वाले एवं वास्तविक धनराशि जमा कराने वाले शिक्षकों को जल्द ही नोटिस जारी की जाएंगी। बीएसए एवं सहायक वित्त लेखाधिकारी ने सभी बीईओ को दायरे में आने वाले सभी हेडमास्टरों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करने का निर्देश देते हुए खातों से सम्बन्धित अभिलेखों के साथ तलब किया है।



जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी हेडमास्टरों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों से कहा था कि स्कूल के एसएमसी व वीईसी खातों में अप्रयुक्त अवशेष धनराशि को निर्धारित अवधि तक जिले के नवीन खातों में जमा कराएं लेकिन अब तक करीब 80 फीसदी धनराशि ही जमा कराई गई है। कई हेडमास्टरों ने 50 रुपए से भी कम धनराशि जमा कराई है जोकि खाते में मूलधन के सापेक्ष मिलने वाले ब्याज से भी कम है। इसके अलावा अनेक स्कूलों के खातों से अब तक धनराशि जमा नहीं की गई है। इस पर बीएसए शिवेन्द्र प्रताप सिंह व एओ विनय प्रजापति ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि ऐसे सभी हेडमास्टरों व इंचार्ज को नोटिस जारी कर खातों से सम्बन्धित अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए जाएं।



धनराशि कम होने की यह वजह तो नहीं

जानकार बताते हैं कि स्कूलों में कई वर्षों से ग्राम शिक्षा निधि में धनराशि नहीं भेजी गई और न ही कोई खर्च किया गया। इस खाते को लेकर समस्या नहीं है। इस समय एमडीएम एवं एसएमसी खातों से ही स्कूलों की व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि जब विभाग ने इन खातों में मौजूद धनराशि का ब्यौरा मांगा तो उस तिथि के अनुसार विवरण तो दे दिया गया लेकिन तब तक एसएमसी खातों से कराए गए कार्यो के कई भुगतान शेष थे। ब्यौरा देने के बाद इनका भुगतान कराया गया। इस कारण दिए गए विवरण के अनुसार धनराशि जमा नहीं हो पा रही है।

विभाग ने बनाया यह रोस्टर

ऐरायां, अमौली, धाता, असोथर- 26 अक्तूबर सुबह दस बजे

बहुआ, भिटौरा, देवमई, विजयीपुर- 27 अक्तूबर सुबह दस बजे

खजुहा, मलवां, तेलियानी- 28 अक्तूबर सुबह दस बजे

नगर क्षेत्र, हसवां, हथगाम- 29 अक्तूबर सुबह दस बजे


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/blog-post_53.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP