Skip to main content

यूपी : नवंबर में होगा यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को खोलने का फैसला

यूपी :  नवंबर में होगा यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को खोलने का फैसला


यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को खोलने का फैसला नवंबर में लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढा़ई भी जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने कोरोना मरीजों से ज्यादा फीस लेने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही.


यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि यूपी सरकार द्वारा विश्ववद्यालयों और महाविद्यालयों को खोलने का फैसला नवंबर में ले लिया जाएगा. डॉ, शर्मा बुधवार को टूंडला विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के लिए आए थे. जहां उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूपी में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय खोले जाने पर विचार चल रहा है. इसको लेकर संबंधित विभाग कितने तैयार हैं. उनके द्वारा क्या सावधानियां बरती जानी हैं, इस बारे में उन्हें बता दिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों में ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढा़ई भी जारी रहेगी. 


डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूल तो खोल दिए गए हैं लेकिन अभी 15 फीसदी बच्चों की ही उपस्थिति हो रही है, हालांकि अच्छी बात ये है कि लोग खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं.





source http://www.primarykamaster.in/2020/10/blog-post_26.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP