Skip to main content

गजब: 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में सिर्फ 3 ने किया फर्जीवाड़ा!, एसटीएफ ने पूरी की जांच

गजब : 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में सिर्फ 3 ने किया फर्जीवाड़ा!

प्रयागराज : 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की जांच कर रही एसटीएफ ने अपनी विवेचना पूरी कर ली है। इस फर्जीवाड़े में 20 आरोपी बनाए गए हैं। लेकिन जिस सहायक शिक्षक भर्ती के टॉपर अभ्यर्थियों की सूची पर सवाल उठे थे, उनमें से किसी का भी नाम एसटीएफ ने अपनी जांच में उजागर नहीं किया। इस पूरे प्रकरण में सिर्फ तीन अभ्यर्थी जेल भेजे गए जिनके नाम सोरांव पुलिस ने उजागर किया था। 



मई 2020 को 69000 सहायक शिक्षक भर्ती का परिणाम निकला तो अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया। 5 जून 2020 को राहुल सिंह नाम के अभ्यर्थी ने डॉ. कृष्ण लाल पटेल समेत अन्य के खिलाफ सोरांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोप लगाया था कि उसने परीक्षा पास करने के लिए 6 लाख रुपया दिया था। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एक बड़े गैंग का खुलासा किया। 

सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी धर्मेंद्र पटेल और बलवंत पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पकड़े गए दोनों अभ्यर्थी 69000 शिक्षक भर्ती में 120 से ज्यादा अंक पाए थे। इस खुलासे के बाद इस प्रकरण की जांच एसटीएफ को दे दी गई। एसटीएफ ने सोरांव पुलिस की विवेचना को आगे बढ़ाया।

इसी क्रम में वांछित डॉ. चंद्रमा यादव समेत अन्य की गिरफ्तारी की। इसके अलावा संतोष पटेल नामक एक और अभ्यर्थी पकड़ा गया जिसने पास होने के लिए मोटी रकम खर्च की थी।  संतोष को भी 120 से ज्यादा अंक था। लेकिन इसके अलावा इस भर्ती से जुड़े किसी भी अभ्यर्थी का नाम एसटीएफ की जांच में सामने नहीं आया। जबकि खुलासे के वक़्त पुलिस ने दावा किया था कि दर्जनों अभ्यर्थियों की सेटिंग करके नंबर बढ़ाया गया।


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/69000-3.html

Comments

Popular posts from this blog

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP