Skip to main content

हजारों अल्पसंख्यक छात्रों के छात्रवृत्ति पर लटकी तलवार

शहर के 4659 शैक्षिक संस्थानों में से 4316 ने नहीं अपडेट की केवाईसी

लखनऊ :  अल्पसंख्यक समुदाय के हजारों विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से वंचित रह जाने का डर सता रहा है। जिले के 4659 शैक्षिक संस्थानों ने यूडायस कोड लिया है, लेकिन मात्र 343 संस्थानों ने केवाईसी अपडेट को आवेदन किया है। 4316 ने केवाइसी अपडेट कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर राजधानी सहित कई जिलों के शैक्षिक संस्थानों के पंजीकरण, केवाईसी सत्यापन की गति बहुत धीमी है। अधिकांश ने आवेदन ही जमा नहीं किए हैं। प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक, मेरिट-कम-मींस छात्रवृत्ति योजना के तहत गरीब अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को दोगुना रकम मिलती है।

2020-21 के सत्र के लिए भारत सरकार ने सभी शैक्षिक संस्थानों को अल्पसंख्यक विभाग से केवाईसी अपडेट कराने के निर्देश दिए थे। जिले के परिषदीय, राजकीय सहायता व मान्यता प्राप्त और मदरसों को मिलाकर प्रदेशभर में 2,70,723 शैक्षिक संस्थान हैं, जिसमें करीब 2,52,485 ने अभी तक केवाईसी अपडेट नहीं की है। अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय के निदेशक सी इंदुमती ने कहा, जिन संस्थानों ने केवाईसी अपडेट नहीं की है, उनके नाम की सूची जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है। जल्द केवाईसी अपडेट न होने पर शैक्षिक संस्थानों पर कार्रवाई होगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बालेंदु कुमार द्विवेदी ने कहा, ऐसे संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी करा ली जाएंगी, ताकि बच्चों को छात्रवृत्ति मिल सके।





source http://www.primarykamaster.in/2020/10/blog-post_33.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP