Skip to main content

बीएड और डीएलएड प्रशिक्षण को एकीकृत करने का यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने दिया सुझाव

बीएड और डीएलएड प्रशिक्षण को एकीकृत करने का यूपी के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने दिया सुझाव 

कक्षा 1 से 8 तक के लिए बीएड डिग्रीधारी शिक्षक ही उचित : सतीश द्विवेदी

 
लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बीएड एवं डीएलएड की ट्रेनिंग को एक करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि कक्षा 1 से 8 तक के लिए बीएड डिग्रीधारी शिक्षक ही उचित रहेंगे।



उन्होंने उच्च शिक्षा में सेवारत शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन और रिफ्रेशनल कोर्स की तरह बेसिक और माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों के लिए भी कोर्स चलाने का सुझाव दिया। वे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई एनसीईआरटी की 57वीं जनरल काउंसिल में बोल रहे थे। 


द्विवेदी ने प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में किए जा रहे सुधारों एवं नवाचारों की जानकारी देते हुए उपलब्धियां बताईं। कहा, गवर्नेंस एवं अनुश्रवण की व्यवस्था को सुधारने के लिए विभाग का एकीकृत प्रेरणा पोर्टल एवं मानव संपदा पोर्टल विकसित कर पूरे प्रदेश में लागू किया गया है। एससीईआरटी की जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों एवं परिषद के नियंत्रणाधीन इकाइयों में प्रबक्‍ताओं की नियुक्ति की गई है। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों एवं राज्य स्तरीय संस्थानों में नवनियुक्त प्रवक्ताओं का ऑनलाइन कंप्यूटर प्रशिक्षण कराया गया।


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/blog-post_47.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP