Skip to main content

यूपी बोर्ड : नई शिक्षा नीति में आधा होगा यूपी बोर्ड का पाठ्यक्रम

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाए जाने के बाद अब उसे नई शिक्षा नीति के अनुरूप कम किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। नई शिक्षा नीति में गैर जरूरी कोर्स को हटाने की बात कही गई है। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल का कहना है कि नई शिक्षा नीति में कक्षाओं का किस प्रकार से संचालन होगा, इसके अनुरूप कोर्स का निर्धारण किया जाएगा। पाठ्यक्रम में संशोधन विशेषज्ञ तय

करेंगे। यूपी बोर्ड की ओर से गठित पाठ्यक्रम समिति के सदस्य ने बताया कि बोर्ड की ओर से 50 फीसदी कोर्स को चिह्नित कर उसे हटाने की सिफारिश की गई है। विशेषज्ञों की टीम ने ऐसे कोर्स को चिह्नित करके यूपी बोर्ड को सौंप दिया है। अब इस पर उच्च स्तर पर विचार करने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के विशेषज्ञों ने बताया कि कोर्स को कम करने से इंजीनियरिंग, मेडिकल, बीएससी, एमएससी की पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए कोर्स कम किए जाने से मुश्किल हो सकती है। 

प्रदेश के 15 डीआईओएस बोले, प्रकाशक नहीं छाप रहे गाइड, क्वेश्चन बैंक

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को चालू शैक्षिक सत्र के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकों की छपाई के लिए चार प्रकाशकों को अधिकृत किया गया है। बोर्ड के पास इस बात की शिकायत पहुंची की प्रकाशक किताबों के साथ अनुबंद के इतर गाइड एवं क्वैश्चन बैंक एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, बांदा, फतेहपुर, इटावा,देवरिया, आदि का मुद्रण एवं वितरण कर रहे हैं। इस बारे में यूपी बोर्ड सचिव की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बदायूं, कानपुर देहात, भदोही एवं सोनभद्र से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि गाइड, क्वेश्चन बैंक आदि के मुद्रण के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिला।


source http://www.primarykamaster.in/2020/10/blog-post_50.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP