Skip to main content

NPS : 11 वर्ष की कटौती के 520 करोड़ सरेंडर


प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की न्यू पेंशन स्कीम की अवशेष राशि का आवंटन भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण बेकार पड़ा है। सरकार ने मई 2005 से अप्रैल 2016 तक 11 वर्ष के अवशेष कटौतियों की भरपाई के लिए 13 फरवरी 2019 के शासनादेश के जरिए क्षतिपूर्ति की व्यवस्था की गई।

जिसमें अवशेष 11 वर्ष के सरकारी अंशदान, सरकारी अंशदान पर जीपीएफ की दर से ब्याज तथा मई 2016 से हुई कटौती को देरी से जमा कराए गए अंशदान पर जीपीएफ की

दर से ब्याज का आगणन करा कर जमा या निवेश कराने का आदेश हुआ।यह ब्याज 31 मार्च 2019 तक ही दिया जाना था। इसके लिए पिछले वित्तीय वर्ष के बजट में केवल सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए कुल 520 करोड रुपए का प्रावधान किया गया था। बजट में प्राविधानित यह धनराशि 20 फरवरी 2020 को

शासन ने अवमुक्त की गई। लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षकों की लापरवाही के कारण शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए आवंटित इस धनराशि का उपयोग नहीं किया गया और 31 मार्च को ग्रांट सरेंडर हो गई।

दो-चार जिलों को छोड़कर डीआईओएस कार्यालय ने शिक्षकों के एनपीएस अवशेष के आगणन का कार्य नहीं किया कि किस शिक्षक का कितना एनपीएस अवशेष बनता है। प्रयागराज में ग्रांट ली गई थी, लेकिन वह पैसा भी आज तक नवीन पेंशन योजना से आच्छादित 2025 शिक्षकों-कर्मचारियों में से किसी एक के खाते में ट्रांसफर नहीं हुआ।


न्यू पेंशन स्कीम

यूपी में एक अप्रैल 2005 को लागू हुई थी नई पेंशन योजना, मई 2016 से शुरू हुई थी कटौती 11 वर्षों के अवशेष कटौतियों की भरपाई एवं ब्याज के लिए मिले थे

520 करोड़ अधिकतर जिलों के डीआईओएस द्वारा धनराशि का उपयोग न करने से ग्रांट सरेंडर हो गई

<13 फरवरी 2019 के शासनादेश के द्वारा क्षतिपूर्ति की व्यवस्था और इसके लिए जारी किए गए 520 करोड़ रुपये शिक्षकों के

खाते में ट्रांसफर न हो पाने के लिए प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक पूरी तरह से जिम्मेदार हैं, यह पूरी तरह मनमानी कर रहे हैं लेकिन उनकी जवाबदेही तय करने वाला कोई नहीं है जबकि हर शिक्षक का लाखों रुपए का प्रतिवर्ष का नुकसान हो रहा है
-लालमणि द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट




source http://www.primarykamaster.in/2020/10/nps-11-520.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP