Skip to main content

बनारस शिक्षा मॉडल से रुबरु हुए प्रदेश के 200 शिक्षक, राज्य स्तरीय शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन


वाराणसी। बेसिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव और परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए शुक्रवार को लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में मिशन शिक्षण संवाद के बैनर तले राज्य स्तरीय शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 75 जिलों से 200 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने किया। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा से जो ज्ञान बच्चों कोमिलता है, वही देश का भविष्य तय करता है। उसी से समाज का विकास होता है। मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक अवधेश सिंह ने शिक्षकों द्वारा बनाई गई मिशन संवाद ग्रुप की सराहना । वाराणसी के एडमिन रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मिशन का उद्देश्य शिक्षक का सम्मान और शिक्षा का उत्थान है। ग्रुप एडमिन सरिता राय ने बताया कि वर्तमान में जिले के 200 से अधिक शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं, जबकि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, वेब पेज आदि से हजारों लोग जुड़े हैं।

शिक्षकों को किया सम्मानित : दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन 50 से ज्यादा शिक्षकों ने अपने अपने जिले में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बदलावों को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया कार्यक्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया कार्यशाला के बाद प्रदेश के अन्य जिलों से आए शिक्षकों को जिले के मॉडल स्कूलों का भ्रमण कराया गया इसमें प्राथमिक विद्यालय सिहोरवा उत्तरी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता शामिल है। इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद के मनोज सिंह, खंड शिक्षाधिकारी डीपी सिंह, अशोक सिंह, बृजेश कुमार राय, राम टहल, गुप्त आदि मौजूद रहे।

योग आसन से गोपाल ने लूटी वाहवाही
वाराणसी। लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल परिसर में शुक्र वार को आयोजित राज्य स्तरीय मिशन शिक्षण संवाद कार्यशाला में जब स्कूल के छात्र गोपाल ने अपने योग के करतब दिखाने शुरू किए तो सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसका उत्साह बढ़ाया। शरीर शिवस्त्रोत की बेहतरीन प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी।



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/200.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP