Skip to main content

आठवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन शुरू किया ये चैलेंज

आठवीं से दसवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन शुरू किया ये चैलेंज


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ऑनलाइन माध्यम से ‘साइंस चैलेंज' की शुरूआत की है। इस ऑनलाइन चैलेंज की शुरुआत छात्रों के जिज्ञासा व चिंतन क्षमता को विकसित करने के लिए की गई है। सीबीएसई का कहना है कि सीबीएसई साइंस चैलेंज दीक्षा पोर्टल और एप पर 11 जनवरी 2021 तक उपलब्ध रहेगा।



आठवीं और दसवीं के छात्र ले सकेंगे हिस्सा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस साइंस चैलेंज में आठवीं और दसवीं के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।छात्र अपने कम्प्यूटर या एंड्रायड मोबाइल फोन के जरिये दीक्षा एप के माध्यम से कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पहुंच स्थापित कर सकते हैं।


दीक्षा एप के जरिए चैलेंज में ले सकेंगे हिस्सा
क्विज में हिस्सा लेने के लिए छात्रों के पास दीक्षा एप होना चाहिए। छात्रों को चैलेंज में हिस्सा लेने से पहले दीक्षा एप पर अपना पंजीकरण करना होगा। छात्र अपने पंजीकृत ईमेल और पासवर्ड के जरिए ही इस चैलेंज जुड़ सकते हैं।  एक बार चैलेंज में शामिल होने के बाद छात्रों को सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस चैलेंज में हिस्सा लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र मिलेगा।


source http://www.primarykamaster.in/2020/12/blog-post_28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP