Skip to main content

औरैया : घूस मांगते डीआइओएस का आडियो वायरल, मृतक आश्रित से मांग रहे थे रकम, डीआईओएस के साथ आरोपित क्लर्क भी निलंबित

कार्रवाई : घूस मांगते डीआइओएस का आडियो वायरल, निलंबित

▪️औरैया के डीआइओएस मृतक आश्रित से मांग रहे थे रकम

▪️आरोपित क्लर्क संतोष भी निलजित, पीड़ित को बेवजह दौड़ा रहे थे

लखनऊ : घूस मांगने का आडियो वायरल होने के बाद औरैया के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) हृदय नारायण त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। जांच में उन पर मृतक आश्रित कोटे से सहायक लिपिक पद पर |नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले सुशील कुमार यादव से घूस मांगे जाने का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया है।

डीआइओएस ने जांच अधिकारी व कानपुर के मंडलीय सहायक | शिक्षा निदेशक केके गुप्ता के समक्ष |स्वीकार किया कि बीती 22 दिसंबर को वायरल हुए ऑडियो में उनकी ही आवाज है। मामले में शामिल | डीआइओएस कार्यालय के क्लर्क संतोष बाबू को भी निलंबित कर | दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से डीआइओएस के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। फिलहाल उन्हें माध्यमिक शिक्षा निदेशक के शिविर कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

दलीपपुर स्थित किसान विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक अमर सिंह की मृत्यु 28 फरवरी, 2017 को हो गई थी। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित के रूप में सहायक लिपिक पद पर सुशील कुमार यादव ने आवेदन किया, लेकिन उनकी नियुक्ति की फाइल बार बार अड़ंगा लगाया जा रहा था। डीआइओएस कार्यालय में तैनात क्लर्क संतोष बाबू पीड़ित से कभी 10 लाख, कभी सात लाख और कभी तीन लाख रुपये की डिमांड मोबाइल फोन पर कर रहा था। डीआइओएस भी पीड़ित सुशील कुमार यादव से रकम की मांग कर रहे थे।

कानपुर मंडल के जेडी माध्यमिक केके गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद डीआइओएस हृदय नारायण को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर डीआइओएस इटावा अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। लिपिक संतोष को भी निलंबित किया गया है।



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/blog-post_26.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP