Skip to main content

उन्नाव : स्वेटरों की गुणवत्ता ठीक न होने पर अल्टीमेटम, शासन ने लिया फीड बैक तो अभिभावकों ने खोली पोल

स्वेटरों की गुणवत्ता ठीक न होने पर अल्टीमेटम, शासन ने लिया फीड बैक तो अभिभावकों ने खोली पोल

उन्नाव। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को दिए जा रहे स्वेटर की गुणवत्ता की पोल अभिभावकों ने खोल दी। शासन स्तर से लिए गए फीड बैक में कई शिकायतें आई हैं। बताया गया कि स्वेटर का न तो साइज सही है और न ऊन। इसे पहनने पर भी ठंड से राहत नहीं मिलती। इस फीड बैक के बाद शासन स्तर से अधिकारियों को सुधार का अल्टीमेटम दिया गया है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर योजनाओं की हकीकत जानने के लिए मिशन प्रेरणा के तहत फीड कराए गए थे।

इस समय छात्रों को दिए जा रहे स्वेटर वितरण का शासन स्तर से फीड बैक लिया गया इसमें 516 अभिभावकों से गुणवत्ता की जानकारी के लिए फोन पर बात हुई। 394 अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चों को स्वेटर ही नहीं मिला। पांच अभिभावकों ने बताया कि मिले स्वेटर की गुणवत्ता ठीक नहीं है।


ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी ली गई तो उसमें 169 अभिभावकों ने बताया कि कक्षाओं का संचालन किया गया। 347 अभिभावकों ने बताया कि कोरोना काल से उनके छात्रों की पढ़ाई नहीं कराई गई। शासन से डीएम को सुधार की चेतावनी मिलने पर उन्होंने बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय को कमियों में सुधार करने को कहा है।



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/blog-post_83.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP