Skip to main content

विश्वविद्यालयों में दीक्षा समारोहों को कुलाधिपति सह राज्यपाल नेे दी मंजूरी

विश्वविद्यालयों में दीक्षा समारोहों को कुलाधिपति सह राज्यपाल नेे दी मंजूरी


प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में दीक्षा समारोह के लिए कुलाधिपति सह राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने राज्य विश्वविद्यालय के कुलपतियों से प्रस्तावित तिथि भी मांगी है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति और प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विवि के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर केएन सिंह ने प्रस्तावित तिथि भेज दी हैं। दोनों ही संस्थान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।



राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता की तरफ से सभी 31 राज्य विश्वविद्यालयों को पत्र भेजा गया है। इसमें सत्र 2019-20 के लिए आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह की प्रस्तावित तिथि मांगी गई हैं।

साथ ही कुलपतियों से यह भी पूछा गया है कि वह ऑफलाइन मोड में आयोजन चाहते हैं अथवा ऑनलाइन। कहा जा रहा है कि लगभग सभी विवि ने प्रस्तावित तिथि राजभवन को भेज दी है। इन तिथियों में आयोजन को मंजूरी भी मिलने लगी है। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति और प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विवि के प्रभारी कुलपति प्रोफेसर केएन सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों विवि के दीक्षा समारोह की प्रस्तावित तिथि भेज दी है।

मुक्त विवि में चार मार्च को दीक्षा समारोह के लिए मंजूरी भी मिल गई है। राज्य विवि में 15 मार्च को समारोह प्रस्तावित है। दोनों विवि में ऑफलाइन मोड में समारोह होगा। गोल्ड मेडल पाने वालों की सूची तैयार करने के साथ मुख्य अतिथि के नाम पर मुहर लगना बाकी है। समारोह कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। इसमें केवल पदकवीरों को ही शामिल होने का मौका मिलेगा।


source http://www.primarykamaster.in/2020/12/blog-post_92.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP