Skip to main content

शिक्षा विभाग: छह माह में दो अलग प्रस्ताव, शासन असमंजस में,समूह ख के पदों को हासिल करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व राजकीय शिक्षक आमने-सामने


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ख के पदों को हासिल करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी व राजकीय शिक्षक आमने-सामने हैं। दोनों अधिकाधिक पद हासिल करने के लिए तर्क दे रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने भी वाजिब रास्ता निकालने की जगह दोनों की मांगों को प्रस्ताव की शक्ल देकर शासन के सिपुर्द कर दिया है। महज छह माह के अंदर दो प्रस्ताव भेजे गए, दोनों में अलग-अलग कोटा की दावेदारी की गई है। शासन इसको लेकर असमंजस में है।


उप्र शैक्षिक सेवा नियमावली 1992 में उप्र शैक्षिक अधीनस्थ राजपत्रित पुरुष शाखा के 597, महिला शाखा के 221 व निरीक्षण शाखा के 179 पद स्वीकृत थे। तीनों वर्गो में वरिष्ठता के आधार पर क्रमश: 61, 22 व 17 फीसद के अनुपात में पदोन्नति से पद भरे जाने की व्यवस्था है। इस समय संवर्ग के पद बढ़कर पुरुष शाखा में 766, महिला में 807 व निरीक्षण शाखा में 1031 स्वीकृत हैं। शिक्षा निदेशालय ने चार मार्च 2020 को पदोन्नति से इन पदों को भरने के लिए तय कोटा में संशोधन करके प्रस्ताव शासन को भेजा। इसमें क्रमश: 33, 33 व 34 किए जाने की तैयारी थी।

इसकी भनक लगने राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ पांडेय ने 28 जुलाई को प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नति का कोटा पुरुष व महिला शाखा से 50-50 करने और निरीक्षण शाखा को बीएसए के पद शत-प्रतिशत पदोन्नति करने की मांग की। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अंजना गोयल ने यह पत्र 25 सितंबर को शासन को भेजा है। पांडेय का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारियों को इसमें रखने की जरूरत नहीं है, बल्कि वह अपने संवर्ग में प्रमोशन हासिल करें। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमेंद्र शुक्ल का कहना है कि उनकी दावेदारी बेहद मजबूत है।





ज्ञात हो कि उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन और रजिस्ट्रेशन 18 से 21 दिसंबर तक दोबारा लिए गए। जिला स्तर पर ऑनलाइन काउंसिलिंग और आवेदन पत्र का सत्यापन 22 से 24 दिसंबर तक तय किया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारियों के अनुरोध पर यह तिथि बढ़ाकर 27 दिसंबर की गई है।



 



source http://www.primarykamaster.in/2020/12/27-28.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP