Skip to main content

मुख्यमंत्री योगी लेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा पर अंतिम निर्णय

मुख्यमंत्री योगी लेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा पर अंतिम निर्णय



रायबरेली : बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। 18 साल से अधिक उम्र के छात्र-छात्राओं और परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों का प्राथमिकता के आधार वैक्सीनेशन कराया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दे दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा होगी या फिर विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा, इसका निर्णय मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।



ये बातें उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर मीडिया से कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा प्रदेश बहुत कम समय में संक्रमण के दौर में बाहर निकल रहा है। शहरों में मेरा वार्ड कोरोना मुक्त वार्ड और गांवों में मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव अभियान चलाया जा रहा है। जिले में सामुदायिक रसोई के माध्यम से अस्पताल और सड़कों पर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। विद्यालयों में भी 20 तारीख से आनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। भविष्य में बोर्ड परीक्षा का क्या होगा, मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इस पर निर्णय होगा।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_649.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP