Skip to main content

मांग : नई शिक्षक भर्ती घोषित करे सरकार, लाखों लाखों प्रशिक्षु को रोजगार की दरकार

मांग : नई शिक्षक भर्ती घोषित करे सरकार, लाखों लाखों प्रशिक्षु को रोजगार की दरकार


प्रयागराज : प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नई शिक्षक भर्ती की मुहिम तेज हो गई है। लाखों टीईटी व सीटीईटी उत्तीर्ण प्रशिक्षु व अन्य प्रतियोगी अभी तक आनलाइन धरना व इंटरनेट मीडिया पर अभियान छेड़े थे, अब जुलाई से आंदोलन करने का अल्टीमेटम दिया गया है। दावा है कि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने भर्ती निकालने का वादा किया था और बेसिक शिक्षा विभाग ने कोर्ट ने रिक्त पदों का ब्योरा भी दिया था।



डीएलएड के सभी संगठनों की बैठक ऑनलाइन मोड में सोमवार को हुई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 और आगामी प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर विज्ञापन व भर्ती प्रक्रिया संबंधी प्रकरण पर अपनी बातें रखीं। कहा गया कि 30 जून तक सरकार भर्ती का ऐलान करे, अन्यथा जुलाई के प्रथम सप्ताह से लाखों प्रशिक्षु आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उनकी मांग है कि 51,112 पद प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त हैं। इन पदों पर भर्ती आगामी छह माह में परीक्षा कराकर सरकार नियुक्ति पत्र दें। प्रशिक्षुओं ने कहा कि तीन माह में टीईटी और दो माह में भर्ती की लिखित परीक्षा हो सकती है।

प्रशिक्षुओं ने यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री ने वादा किया था कि वे कार्यकाल के अंतिम वर्ष में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करेंगे अब वादा पूरा करें। आनलाइन बैठक में अभिषेक तिवारी, रजत सिंह, विकास राजपूत, राहुल यादव, अनंत प्रताप सिंह, पवन पांडेय, पंकज मिश्र आदि थे।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_89.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP