Skip to main content

यूपी बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा के मांगे अंक

यूपी बोर्ड ने 12वीं के छात्रों के प्री बोर्ड परीक्षा के मांगे अंक


यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड ने इन छात्रों के 11 वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट  https://upmsp.edu.in/ पर 28 मई तक अपलोड करने का निर्देश दिया है। बोर्ड सचिव की ओर से प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि फरवरी में बोर्ड की ओर से जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार प्री बोर्ड परीक्षा कराई गई थी।



यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि स्कूल 2021 की परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की फरवरी में हुई प्री बोर्ड परीक्षा के अंक के साथ इन परीक्षार्थियों के 11 वीं के वार्षिक एवं छमाही परीक्षा के अंक के साथ 2021 में कक्षा 11की कृषि भाग-1 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की 2020-21 में हुई छमाही परीक्षा के अंक 28 मई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दें।


बोर्ड सचिव की ओर से 12 वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक अपलोड करने का निर्देश देते ही जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से 12 वीं के प्री बोर्ड परीक्षा के अंक के साथ इन छात्रों के 11 वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश जारी कर दिया है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/12_25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP