Skip to main content

प्रयागराज : कोरोना से अभिभावक की मौत पर बच्चों की फीस होगी माफ, जिला प्रशासन की अगुवाई में प्राइवेट स्कूलों ने दी सहमति

कोरोना से अभिभावक की मौत पर बच्चों की फीस होगी माफ, जिला प्रशासन की अगुवाई में प्राइवेट स्कूलों ने दी सहमति


 प्रयागराज : कोरोना संक्रमण से माता, पिता या घर के कमाने वाले व्यक्ति की मौत पर सीबीएसई, सीआइसीएसई के स्कूलों के बच्चों की फीस माफ कर दी जाएगी। इस पर स्कूल के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यो ने मंगलवार को डीएम व जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ हुई बैठक में सहमति दी। विश्वास दिलाया कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई नहीं बाधित होने देंगे। अनाथ हुए बच्चों को 12वीं तक मुफ्त शिक्षा देते रहेंगे।



डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इसमें जिले के 70 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम ने कहा कि महामारी के कारण कई परिवार आर्थिक रूप से भी प्रभावित हुए हैं। इसे देखते हुए वर्तमान सत्र में फीस भी न बढ़ाएं।


जो शुल्क पिछले वर्ष लिया गया वही इस बार भी लें। यदि कहीं बढ़ी फीस ली गई हो तो आगे महीने से उसे समायोजित कर लें। इसके अतिरिक्त यदि स्कूल में भौतिक रूप से परीक्षा नहीं ली जा रही तो परीक्षा शुल्क भी न लें। इसी क्रम में क्रीड़ा शुल्क, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, वार्षिक आयोजन आदि की फीस भी न लें जब तक सभी गतिविधियां शुरू न हो जाएं। 


यदि कोई अभिभावक तीन महीने की फीस एक साथ दे पाने में सक्षम न हो तो उससे मासिक शुल्क लें। यह भी कहा गया कि किसी विद्यार्थी या उसके परिवार के सदस्य संक्रमित हों तो लिखित अनुरोध पर फीस अगले महीने लें। आगे की फीस भी किस्त के रूप में समायोजित करें।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/blog-post_417.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP