Skip to main content

बारहवीं की बोर्ड परीक्षा न कराने वाले राज्य छात्रों का करेंगे अहित, CBSE मजबूती के साथ परीक्षा कराने के पक्ष में

बारहवीं की बोर्ड परीक्षा न कराने वाले राज्य छात्रों का करेंगे अहित, CBSE मजबूती के साथ परीक्षा कराने के पक्ष में


 बारहवीं की बोर्ड परीक्षा न कराने के पक्ष में खड़े राज्यों को भले ही इस फैसले से कुछ फायदा नजर आ रहा हो, लेकिन भविष्य में इस फैसले से बच्चों के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। खासकर केंद्रीय मदद से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रवेश में दिक्कत खड़ी हो सकती है। जहां उन्हें परीक्षा देकर आए छात्रों के मुकाबले कमतर आंका जा सकता है। ऐसे ही समस्या विदेशी संस्थानों के दाखिले में पैदा हो सकती है।



राज्यों के इस फैसले से इन छात्रों पर सदैव बगैर परीक्षा दिए पास होने का ठप्पा लगेगा। जो भविष्य में आगे भी चुनौती खड़ी करता रहेगा। यही वजह है कि छात्रों के व्यापक हित को देखते हुए सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) जैसा केंद्रीय बोर्ड परीक्षा कराने के पक्ष में मजबूती से खड़ा है। 


पिछले साल भी परीक्षाओं को लेकर ऐसी ही चुनौती खड़ी हुई थी, तब मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था। उस समय भी केंद्र सरकार ने कहा था कि छात्रों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, लेकिन परीक्षा भी जरूरी है, क्योंकि इससे बच्चों का पूरा भविष्य जुड़ा है। बाद में स्थिति सामान्य होने के बाद सभी सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा कराई गई थी। 


इस बार भी केंद्र का रुख ऐसा ही है। मंत्रलय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक फिलहाल सभी राज्यों को सुरक्षा प्रबंधन के साथ परीक्षा कराने की सलाह दी जाएगी। अब उस पर अमल करना या न करना उनके ऊपर है। फिलहाल किसी पर कुछ थोपा नहीं जाएगा। यह जरूर है कि यदि कुछ राज्यों में बच्चे बगैर परीक्षा दिए ही पास होकर आते है, तो प्रवेश परीक्षाओं आदि में सभी के बीच एकरूपता लाने में दिक्कत होगी। खासकर ऐसे विश्वविद्यालय जिनमें प्रवेश में बारहवीं के अंकों को भी आधार बनाया जाता है।


source http://www.primarykamaster.in/2021/05/cbse_25.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP