Skip to main content

डीएलएड 2021 प्रवेश हेतु आवेदन में 2 दिन शेष, सीटें भरना मुश्किल होगा इस बार

डीएलएड 2021 प्रवेश हेतु आवेदन में 2 दिन शेष, सीटें भरना मुश्किल होगा इस बार 


प्रयागराज: डीएलएड 2021 प्रशिक्षण के आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन का समय बचा है और सीटें भरना मुश्किल नजर आ रहा है। प्रदेशभर के डायट और निजी कॉलेजों में डीएलएड की 2,43,200 सीटों पर प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। 31 अगस्त को ऑनलाइन फीस जमा होगी और एक सितंबर को पूर्ण फॉर्म का प्रिंट आउट लेने की आखिरी तारीख है।

शनिवार तक 1.68 लाख अभ्यर्थियों ने ही अंतिम रूप से आवेदन किया था। ये स्थिति तब है जबकि फॉर्म कम भरने के कारण परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एक बार पहले ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा चुका है। डीएलएड के लिए 20 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ था।



अंतिम तिथि 10 अगस्त रखी गई थी, लेकिन आवेदन कम होने के कारण रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी गई थी। विशेष सचिव आरवी सिंह की ओर से 16 जून को जारी शासनादेश के अनुसार डीएलएड प्रशिक्षण 7 सितंबर से शुरू होना था जो अब संभव नहीं है।


अभी वर्गवार/श्रेणीवार मेरिट के क्रम में राजकीय एवं निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष चयन के लिए अभ्यर्थियों से संस्थान का विकल्प लेते हुए संस्था आवंटन होना है। अभिलेखीय जांच के बाद प्रवेश की औपचारिकता पूरी होने में कम से कम दो से तीन सप्ताह का समय लगेगा।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/2021-2.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP