Skip to main content

इस वर्ष शिक्षक पुरस्कारों हेतु नहीं होगा चयन, पढ़ाई न होने के चलते लिया गया निर्णय

इस वर्ष शिक्षक पुरस्कारों हेतु नहीं होगा चयन, पढ़ाई न होने के चलते लिया गया निर्णय


लखनऊ। शिक्षक दिवस (5 सितंबर ) पर इस बार परिषदीय और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को सम्मानित नहीं किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस बर्ष शिक्षक सम्मान समारोह न आयोजित करने का निर्णय किया है। 


बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। इसी प्रकार माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार एबं वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए आबेदन मांगे थे। बेसिक शिक्षा विभाग में हर जिले से एक शिक्षक को सम्मानित किया जाना था।



 वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग में करीब 20 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। दोनों बिभागों में आवेदन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई और अंतिम चयन की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच सरकार ने इस वर्ष शिक्षक सम्मान समायेह आयोजित न करने का निर्णय किया है। 


सरकार का मानना है कि शैक्षिक सत्र 2021-22 में कोरोना से अधिकांश समय स्कूल बंद रहे और शिक्षण कार्य भी बाधित रहा। कक्षा 1 से लेकर 12 तक में बिना परीक्षा के ही विद्यार्थियों को प्रोनत किया गया है। विद्यालयों में शिक्षण कार्य नहीं हुआ है, जबकि शिक्षक सम्मान की पहली अर्हता पठन-पाठन है। लिहाजा इस साल शिक्षक सम्मान समारोह नहीं करने का निर्णय लिया गया है। 


बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेद्र विक्रम सिंह ने बताया कि इस वर्ष शिक्षक सम्मान समारोह नहीं होगा। इसका आदेश जारी कर दिया है। वहीं उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गत शैक्षिक सत्र में स्कूलों में पढ़ाई तो हुई नहीं है। शिक्षक सम्मान के चयन कौ प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा। बीते वर्ष भी कोरोना के कारण शिक्षक सम्मान समारोह नहीं हुआ था।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_47.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP