Skip to main content

हाईटेक होंगे मदरसे, धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों की भी होगी पढ़ाई

हाईटेक होंगे मदरसे, धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों की भी होगी पढ़ाई


मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक विषयों की भी पढ़ाई होगी। आधुनिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही नयी कार्ययोजना लागू होगी। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष आतिफ रशीद ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ अंग्रेजी, साइंस, गणित के अलावा कम्प्यूटर साइंस, सोशल साइंस, इतिहास, मनोविज्ञान, हिन्दी आदि आधुनिक विषयों की शिक्षा को प्रोत्साहित किये जाने की योजना है। 



केन्द्र सरकार की मदरसा आधुनिक शिक्षा योजना इस साल केन्द्रीय मानव संसाधान विकास मंत्रालय से हटाकर केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के पास आ गयी है। इस बारे में इसी महीने दस अगस्त को जारी होगी। कार्ययोजना के बारे में यूपी समेत कई राज्यों से सुझाव मांगे गए हैं। रशीद ने दो दिन पहले लखनऊ में मुलाकात की थी, साथ ही उ.प्र.अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव न्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह राष्ष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग लखनऊ आएगा और यहां मुख्य सचिव तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अफसरों के साथ योजनाओं की समीक्षा की।


 उन्होंने कहा कि इस नयी कार्य योजना में आधुनिक शिक्षा मदरसों में शिक्षकों की नियुक्ति मदरसों के प्रबंधक नहीं करेंगे बल्कि राज्य सरकार का अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ही करे और वही इन शिक्षकों के मानदेय का भुगतान करे। 


शिक्षकों को अन्य शिक्षा बोर्ड की ही तरह वेतन  
उ.प्र. में 7, 742 से अधिक आधुनिक शिक्षा योजना के मदरसे हैं। इनमें करीब 21 हजार 216 शिक्षक हैं। यह मदरसे उ.प्र.मदरसा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं मगर इन्हें अनुदान नहीं मिलता। प्रदेश सरकार से अनुदान प्राप्त मदरसों की संख्या 560 है। इनके शिक्षकों को अन्य शिक्षा बोर्ड की ही तरह वेतन मिलता है।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_30.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP