Skip to main content

मिशन शक्ति : विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ अभियान

मिशन शक्ति : विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ अभियान


लखनऊ : महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का अभियान शुरू हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग छात्रओं को ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ अभियान के तहत परामर्श भी देगा। मिशन शक्ति अभियान दिसंबर माह तक चलना है, जिसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए शासन व निदेशालय से लेकर जिले स्तर तक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।




प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति पर विशेष जोर है। 2020 के शारदीय नवरात्र व 2021 के वासंतिक नवरात्र में दो चरण संचालित हो चुके हैं, अब तीसरा चरण शुरू हुआ है। इसी माह विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों व शिक्षकों को बदलाव अभिकर्ता के रूप में चिन्हित करके दो अक्टूबर को उन्हें सम्मानित किया जाएगा। 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस के अवसर पर संस्थानों में एजेंट्स आफ चेंज के कार्यो का प्रदर्शन होगा। छात्रओं को चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो के तहत परामर्श देने के लिए महिला अध्यापिकाएं नामित की जाएंगी। इस कार्य के लिए एनजीओ व मनोचिकित्सक का भी सहयोग लिया जाएगा।


बनेंगे बालिका हेल्थ क्लब : प्रदेश के महिला महाविद्यालयों में हेल्थ क्लब बनेंगे व सहशिक्षा वाले महाविद्यालयों में बालिका हेल्थ क्लब गठित होंगे, जिनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्रओं को प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। हर विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में छात्रओं का अगस्त से दिसंबर के बीच स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। पुलिस विभाग के सहयोग से जिले में महिला सुरक्षा व क्राइम पर जागरूकता अभियान चलेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में माह में एक बार महिला रोल माडल के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।


लैंगिक समानता व स्वास्थ्यवर्धन : संस्थानों में सितंबर व दिसंबर के पहले शनिवार को लैंगिक समानता, बालिकाओं के स्वास्थ्यवर्धन व पोषण के प्रति जागरूकता के लिए वेबिनार, व्याख्यानमाला तथा निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दूसरे शनिवार को महिला सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम, पाक्सो एक्ट, लैंगिक ¨हसा, दहेज कुप्रथा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू ¨हसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न आदि प्रचलित कानूनों की जानकारी दी जाएगी। आत्मसुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।


इसी तरह तीसरे शनिवार को विश्वविद्यालय के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ की ओर से विषय विशेषज्ञों के सहयोग से शिक्षकों को जानकारियां दी जाएंगी। संस्थानों में छात्र व अभिभावक बालिका सुरक्षा की शपथ लेंगे।



source http://www.primarykamaster.in/2021/08/blog-post_64.html

Comments

Popular posts from this blog

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में एन०जी०ओ० का हस्तक्षेप किसी भी दशा में न कराए जाने के सम्बन्ध में UPJHSS का ज्ञापन source http://www.primarykamaster.in/2021/06/upjhss.html

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर : धन वापसी के लिए विद्यालयों को लिखा जाए पत्र, प्राथमिक शिक्षक संघ ने लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाने का किया विरोध। फतेहपुर : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों से धन वापसी को लेकर मची अफरातफरी के बीच प्राथमिक शिक्षक संघ भी इसमें कूद गया है। संगठन के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की है कि अब तक उपयोग में न लाए गए धन की वापसी शासन के निर्देश पर होनी है। इस संबंध में अभी तक विद्यालयों के जिम्मेदार प्रधानाध्यापकों के पास कोई निर्देश नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए संगठनकी मांग है कि सभी प्रधानाध्यापकों को विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया जाए, जिससे कि पत्र के आधार पर वह शासन की मंशा का अनुपालन कर सकें और रिकार्ड के रूप में पत्र रख सकें। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अध्यापक पर कार्रवाई होगी जो उचित नहीं है। बीईओ द्वारा मीटिंग बुलाए जाने का विरोध :: प्राथमिक शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कोरोना संकट के बीच मीटिंग बुला...

फतेहपुर : प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के माता/पिता/अभिभावकों के अद्यतन एवं प्रामाणिक बैंक खातों के विवरण उपलब्ध कराए जाने के सम्बन्ध में

via प्राइमरी का मास्टर ● इन | Primary Ka Master | District News | Basic Shiksha | Shikshamitra https://ift.tt/3e3kIvP